गेहूं की बिजाई को बारिश संजीवनी

By: Nov 8th, 2019 12:20 am

खेतों में नमी से किसानों ने संभाला मोर्चा, कृषि विशेषज्ञों ने 15 तक बताया उपयुक्त समय

घुमारवीं – बिलासपुर जिला में गुरुवार सुबह आसमां से बरसी बारिश की बौछारें गेहूं की बिजाई के लिए वरदान है। सही समय पर हुई बारिश से खेतों में उपयुक्त नमी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हंै। जिससे किसानों को गेहूं की बंपर फसल होने की उम्मीद है। वहीं, कृषि विशेषज्ञ बारिश को बिजाई के लिए होने वाली नमी के लिए उपयुक्त मान रहें हैं तथा किसानों को 15 नवंबर तक बिजाई करने की सलाह दे रहे हैं। इससे किसानों को गेहूं की बंपर फसल हो सके। कृषि विभाग ने किसानों के लिए गेहूं के बीज का भी उचित प्रबंध कर रखा है। घुमारवीं में कृषि विक्रय केंद्रों पर किसानों को अनुदान पर गेहूं का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है। घुमारवीं में किसानों के लिए 800 क्विंटल गेहूं का बीज अलग-अलग विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध है। गेहूं के बीज पर विभाग किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल सबसिडी दे रहा है। घुमारवीं में लगभग 11 हजार हेक्टेयर भूमि पर कृषि की जाती है। खेती यहां के किसानों का मुख्य व्यवसाय है। इसमें गेहूं मुख्य फसल है। खेती-बाड़ी से हजारों किसान जुड़े हुए हैं। इन दिनों गेहूं की बिजाई का समय चल रहा है। इसके लिए किसान तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन, बिलासपुर जिला में पिछले कुछ समय से बारिश नहीं हुई थी। कई दिनों बाद गुरुवार को हल्की बारिश होने से खेतों में गेहूं की बिजाई को उपयुक्त नमी हो गई है। गेहूं की बिजाई को गुरुवार सुबह सही समय पर हुई बारिश से खेतों में उपयुक्त नमी हो गई है। इससे किसानों को गेहंू की बंपर फसल होने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बारिश की बौछारों से मिली उपयुक्त नमी का भरपूर लाभ उठाने तथा 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई करने की सलाह दी है। वहीं, गुरुवार सुबह आसमां से बरसी बारिश की बौछारों से किसानों में खुशी है। किसानों रतन लाल, विशन दास, प्रेम लाल, मदन लाल, सुरेश कुमार, बुद्धि सिंह व त्रिलोक कुमार सहित अन्यों ने बताया कि गुरुवार सुबह बारिश गेहूं की बिजाई के लिए सही समय पर हुई है। बारिश से खेतों में गेहूं की बिजाई को उपयुक्त नमी हो गई है। सही समय पर बारिश होने तथा उपयुक्त नमी के कारण गेहूं की बंपर फसल होने की आस है। वहीं, कृषि व विशेषज्ञ भी इस बारिश को गेहूं की बिजाई के लिए उपयुक्त बता रहे हैं तथा किसानों को 15 नवंबर तक बिजाई करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं,  विषय वाद विशेषज्ञ, कृषि घुमारवीं डा. रवि शर्मा ने कहा कि बारिश से गेहूं की बिजाई के लिए उपयुक्त नमी हो गई है। किसान खेतों में 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई कर दें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App