घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 77 रुपए महंगा

By: Nov 2nd, 2019 12:01 am

नई दिल्ली – देश में रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। गैर सबसिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 77 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही सिलेंडर के दाम बढ़कर नई दिल्ली में 681.50 रुपए हो गए हैं। रसोई गैस सिलेंडर में यह लगातार तीसरे महीने वृद्धि हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा महंगाई की मार झेल रही जनता को बड़ा झटका दिया गया है। रसोई गैस के अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दामों में भी 119 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App