जेल के अंदर आरोपी ने लगाया फंदा, मौत।

By: Nov 1st, 2019 2:05 pm

चिट्टे के साथ गुरुवार को पकड़े गए युवक आकाश उर्फ कैश ने शुक्रवार सुबह पुलिस थाना में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आकाश के शव को नूरपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन मौके पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह युवक ने जेल के भीतर कंबल से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच वे स्वयं कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार भदरोया में पुलिस ने चैकिंग के दौरान युवक के पास से 32.8 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी चिट्टे के साथ पकड़ा गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App