ज्ञानलोक

By: Nov 20th, 2019 12:06 am
  1. 2019 के लिए ग्रीवांस पुरस्कार किसने जीता?

(क) एंटोनियो कॉलिनस

(ख) गेब्रियल फेरेटर

(ग) जोन मार्गारिट

(घ) एंड्रेस सांचेज़ रोबायना

  1. कौन घरेलू धरती पर 250 टेस्ट अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए हैं?

(क) आर अश्विन

(ख) उमेश यादव

(ग)  मोहम्मद शमी

(घ) ईशांत शर्मा

  1. किस शहर में भारत का पहला नॉर्थ ईस्ट कन्वेंशन सेंटर होगा?

(क) कानपुर

(ख) नई दिल्ली

(ग)  मुंबई

(घ)  कोलकाता

  1. योग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस राज्य में होता है?

(क) मध्य प्रदेश

(ख) कर्नाटक

(ग)  गोवा

(घ) उत्तराखंड

  1. किस संस्थान ने 9वां विश्व इंजीनियरिंग शिक्षा मंच लांच किया?

(क) आईआईटी दिल्ली

(ख) एनआईटी सुरथकल

(ग)  आईआईआईटी हैदराबाद

(घ) वीआईटी वेल्लोर

उत्तर 1 ग 2 क 3 ख 4 ख 5 घ

डांसिंग मूव्स से ट्रैफिक कंट्रोल

एमबीए छात्रा शुभी जैन ट्रैफिक कंट्रोल के अपने अलग अंदाज के कारण इन दिनों चर्चा में हैं। शुभी डांस के साथ ट्रैफिक कंट्रोल करती हैं। उनके मूव्स के लोग कायल हैं। शुभी इंदौर पुलिस के साथ बतौर वॉलंटियर की तरह काम कर रही हैं। 23 साल की शुभी जैन पुणे के सिंबायोसिस कालेज की छात्रा हैं और इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए इंटर्नशिप पर आई हैं। रेड सिग्नल पर वाहन चालकों के रुकते ही वह उनके पास पहुंच जाती हैं। वह बड़े ही प्यार से लोगों को यातायात नियम बताती हैं। टू-व्हीलर पर हेलमेट पहनकर चलने वालों को सेल्यूट करती हैं, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ होता है, उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हैं। कार चालकों से भी सीट बेल्ट लगाने का आग्रह करती हैं। सोशल मीडिया पर शुभी जैन का वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी वरुण कपूर ने उन्हें सम्मानित किया। शुभी ने बताया कि वह यातायात जागरूकता अभियान से जुड़कर न सिर्फ लोगों को जागरूक कर रहीं हैं, बल्कि अपने साथी व परिवार के लोगों को भी इसी तरह ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए जागरूक करती हैं।

नई नियुक्ति

न्यायाधीश आर भानुमति सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सदस्य

भारत के प्रधान न्यायाधीश पद से न्यायाधीश रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने के बाद उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम में नए सदस्य के तौर पर न्यायाधीश आर भानुमति शामिल होंगी। कॉलेजियम में उच्चतम न्यायालय के पांच सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं। न्यायाधीश भानुमति पिछले 13 वर्षों में न्यायाधीश रुमा पाल के बाद कॉलेजियम का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला होंगी। न्यायाधीश पाल 2006 में सेवानिवृत्त होने से पहले कॉलेजियम का सदस्य बनने वाली अभी तक की आखिरी महिला थीं। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम में शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए चयन करने और नामों की सिफारिश करने के लिए सदस्य के तौर पर पांच सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए लोगों के नामों की सिफारिश करने वाले कॉलेजियम में उसके सदस्यों के तौर पर उच्चतम न्यायालय के तीन सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं। सीजेआई के तौर पर 17 नवंबर को न्यायाधीश गोगोई की सेवानिवृत्ति के साथ ही न्यायाधीश भानुमति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वरिष्ठता क्त्रम में पांचवें नंबर पर आ गयी हैं और इससे वह स्वतर् ही कॉलेजियम का हिस्सा बन जाएंगी। भारत के नये प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे के अलावा न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायाधीश अरुण मिश्रा, न्यायाधीश आर एफ नरीमन और न्यायाधीश भानुमति कॉलेजियम का हिस्सा होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App