ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Nov 2nd, 2019 12:05 am

मेरी आर्थिक स्थिति कब सुधरेगी?

                                                -विशाल, शिमला

आपको अभी कुछ समय के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। परिस्थितियां 2020 के बाद बदलेंगी। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मेरा विवाह कब होगा और वैवाहिक जीवन कैसा होगा? 

                                         – रजनी, मंडी

आपके विवाह होने की संभावनाएं 18 सितंबर, 2020 से पहले बनती हैं। आपका वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। परिणामों में शीघ्र्रता के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

क्या विदेश जाने की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?

                                              – राजेश, सुंदरनगर

आपके विदेश जाने के संकेत तो बन रहे हैं, लेकिन आपका वहां स्थायी निवास नहीं होगा। शीघ्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मेरा अपना घर कब बनेगा?         

                                                  -सुभाष, शिमला

आपके घर बनने की संभावनाएं 12 जुलाई, 2020 और 11 जुलाई, 2022 के मध्य बन रही हैं। 2021 के अंतिम चरण में घर बनने के ज्यादा योग बन रहे हैं। बेहतर परिणामों के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

मुझे अच्छी नौकरी कब मिलेगी?         

                                             – आशीष, हमीरपुर

आपको अपनी पसंद की नौकरी जरूर मिलेगी, इसके बावजूद विदेश जाने के संकेत भी बन रहे हैं, लेकिन आपका वहां स्थायी निवास नहीं होगा। अपने सपने को पूरा करने के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App