ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Nov 23rd, 2019 12:05 am

मुझे संतान प्राप्ति कब होगी?

                                                -संगीता, शिमला

आपकी कुंडली में संतान प्राप्ति की संभावनाएं 2020 और  2022 के मध्य बन रही हैं, इसके बावजूद 2021 के अंतिम चरण में संतान के ज्यादा योग बन रहे हैं। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

क्या विदेश में नौकरी की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं? 

                                      – विजय अग्रवाल, कांगड़ा

आपकी कुंडली में विदेश यात्रा का योग तो बनता है, इसके बावजूद आपका वहां स्थायी निवास भी होगा। 2020 के अंतिम चरण में आपको विदेश जाने के चांस मिलेंगे। शीघ्र्रता के लिए यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनें।

भविष्य में मेरा करियर कैसा होगा?

                                     – कुनाल भारद्वाज, ऊना

समय अभी आपके अनुकूल चल रहा है, इसके बावजूद आपकी कुंडली में बृहस्पति की भावदशा करियर के लिए अच्छे परिणाम लाएगी। नीलम पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

मैं विदेश कब जाऊंगा?         

                                                    – मनीश, नाहन

आपके विदेश जाने के संकेत तो उच्चस्तरीय बनते हैं,लेकिन इसके लिए अभी कुछ समय लग सकता है। बेहतर परिणामों के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मुझे एमबीए में प्रवेश कब मिलेगा?         

                        – रमन, शिमला

समय आपके लिए संतोषजनक चल रहा है। 2020 और 2021 के  मध्य आपका सपना पूरा हो सकता है। परिणामों में शीघ्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App