टीक सदन के अरमान चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

By: Nov 21st, 2019 12:20 am

सोलन – पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में अंतर्सदनीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चिनार, देवदार, ओक और टीक सदन के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के हैड टीचर देवेंद्र कुमार ने की। चिनार सदन के प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अंडर-14 लड़कों के वर्ग में टीक सदन के अरमान कालरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में चिनार सदन की अन्नया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में चिनार सदन के सूर्यांशा को व लड़कियों में टीक सदन की अनुरीत मान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से सम्मानित किया गया। अंडर-19 लड़कों व लड़कियों के वर्ग में दवेदार सदन के आरव गोदरा व समिता लेपचा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। अंतर्सदनीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का ओवरआल खिताब चिनार सदन के नाम रहा। इस अवसर पर विजयी सदन के विद्यार्थियों को हैड टीचर देवेंद्र कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App