ठियोग मंडल चुनाव से कुमारसैन भाजपा खफा

By: Nov 1st, 2019 12:20 am

कुमारसैन – ठियोग में हुई चुनावी बैठक में दुनीचंद कश्यप को फिर से ठियोग कुमारसैन मंडल अध्यक्ष बनाने से भाजपा के अंदर गुटबाजी की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कुमारसैन भाजपा ने इस निर्णय को कुमारसैन के साथ सौतेला व्यवहार और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने वाला बताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार उपमंडल कुमारसैन में 26 पंचायते आती है लेकिन यहां के लिए पुनर्सीमांकन के बाद एक बार भी भाजपा मंडल प्रतिनिधित्व न देना बहुत दुखद है। ऐसे में जब कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष कुमारसैन से है और विधायक भी कामरेड है इस दृष्टि से संगठन को बल देने के लिए मंडल अध्यक्ष का यहां से बनना लगभग तय माना जा रहा था। भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज, पूर्व विधायक राकेश वर्मा सहित कोर कमेटी के ज्यादा सदस्यो ने कुमारसैन के रणवीर राठौर के अध्यक्ष बनाने की सिफारिश भी की थी। कुमारसैन के भाजपाइ संजय शर्मा, संदीप मंगल, सुदर वर्मा, रंजीत सिंह अध्यक्ष थानाधार ग्रांम केंद्र, यमन सरकेक, बीरबल नाथ, हंस राज चौहान, हरि वर्मा, बलबीर गौतम ग्राम केंद्र अध्यक्ष कुमारसैन, अशोक ग्राम केंद्र अध्यक्ष जार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कार्यकाल में मंडल की एक भी बैठक कुमारसैन में नहीं की गइ जिसके कारण कुमारसैन की जनता में भारी रोष व्याप्त है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App