तेंदुए की खाल का सौदा करते दो धरे

By: Nov 16th, 2019 12:04 am

दो लोग अढ़ाई लाख में बेच रहे थे खाल, गिरफ्तार आरोपी कांगड़ा व हमीरपुर से

हमीरपुर –तेंदुए की खाल का सौदा करते दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। खाल का सौदा करीब अढ़ाई लाख रुपए में किया जा रहा था। तेंदुए की यह खाल कहीं बाहर से नहीं, बल्कि बड़सर के ही बड़ाला के जंगल से लाई गई थी। तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा गया एक आरोपी गांव पलेहड़ा डाकघर कोहडरा तहसील बड़सर व दूसरा गांव लुहारड़ी तहसील मुलथान का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों व्यक्तियों को तेंदुए की खाल के साथ एनएच रोड, करेर मोड तहसील बड़सर के पास पकड़ा गया है। किसी ने इस बात की सूचना वन्य प्राणी विभाग व वन विभाग को दी थी। सूचना मिलते ही विभाग की 12 सदसीय टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्हें तेंदुए की खाल जंगल में छह माह पहले मिली थी। छह महीने तक उन्होंने खाल को संभाल कर रखा था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App