त्रिमथ में मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

By: Nov 10th, 2019 12:20 am

चुवाड़ी- त्रिमथ में पीडब्ल्यूडी मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मजदूर को टक्कर मारने के बाद चालक मौके से भाग गया। वाहन की टक्कर से घायल मजदूर को उपचार के लिए चुवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी बीच भटियात के विधायक विक्रम जरयाल ने भी अस्पताल पहंुचकर घायल मजदूर का हाल चाल पूछा। जानकारी के अनुसार जनमंच कार्यक्रम के चलते पीडब्ल्यूडी में कार्यरत गिरधारी लाल त्रिमथ के समीप मार्ग के रखरखाव कार्य में जुटा हुआ था। इसी दौरान चुवाड़ी से लाहडू की ओर जा रहे वाहन ने गिरधारी लाल को टक्कर मार दी। इससे पहले कोई समझ पाता चालक वाहन सहित मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में सहयोगियों ने घायल गिरधारी लाल को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहंुचाने के साथ पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App