धेनुम आश्रय सदनम् ने शुरू की एंबुलेंस सेवा

By: Nov 12th, 2019 12:28 am

नगर परिषद परिसर में शुभारंभ, टीएमसी प्रशासन के सहयोग से संस्था खुद करेगी संचालन

कांगड़ा –धेनुम आश्रय सदनम् ने सोमवार को एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। धेनुम आश्रय सदनम् इस एंबुलेंस सेवा का संचालन स्वयं व टांडा मेडिकल कालेज के सहयोग से करेगा।  नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मोहन लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम नारायण, डा. राजेश शर्मा, वीरेंद्र चौधरी व विनोद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। धेनुम आश्रय सदनम् के संस्थापक अजय सहगल ने बताया कि टांडा में मंगलवार व गुरुवार को सायंकालीन लंगर सेवा शुरू करने का उद्देश्य मरीजों के तीमारदारों को भोजन उपलब्ध करवाना था। इस अस्पताल में दूरदराज से लोग मरीजों संग आते हैं, लेकिन कई कारणों से वह भोजन से वंचित रहते हैं। उन्हें सप्ताह में दो दिन सायंकालीन भोजन उपलब्ध हो रहा है और जल्द ही इसे तीन दिन करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। सहगल ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों ने मरीजों की सुविधा के लिए एक रोगी वाहन शुरू करवाने की बात रखी थी। तमाम सदस्यों के सहयोग व प्रयासों से सोमवार को यह सपना साकार हो गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ट्रस्ट मानवता की सेवा में समर्पित रहेगा। मंगलवार को बेसहारा गउओं को रिफ्लेक्टिव नेक स्ट्रैप डालने का काम किया जाएगा, ताकि बेसहारा  गउओं को सड़क पर होने वाली दुर्घटना से बचाया जा सके। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीके धीमान, ट्रस्टी विकास त्यागी, विनोद मल्होत्रा, नवीन धीमान, गुलशन कुमार, अनिल सहगल, विजय सहगल, राजीव धवन, सुधीर सैणी व पंकज ओबराय सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App