नई नियुक्ति :एमके दास झारखंड चुनावों के विशेष पर्यवेक्षक

By: Nov 24th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी मृणाल कांति दास को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया है। चुनाव आयोग ने नक्सल प्रभावित इस राज्य में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर स्वच्छ एवं पारदर्शी चुनाव के लिए श्रीदास को विशेष परिवेक्षक नियुक्त किया है। वर्ष 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रीदास मणिपुर के पुलिस महानिदेशक रहे हैं। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App