नादौन में धोखाधड़ी से जमीन हड़पने पर केस

By: Nov 13th, 2019 12:20 am

नादौन पुलिस थाना नादौन के तहत एक व्यक्ति ने धोखधड़ी से जमीन हथियाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह गांव पथल्यार तप्पा पंजग्रां ने शिकायत में बताया कि उसे असली माता-पिता ने वर्ष 2005 में कृष्ण चंद पुत्र लेखराज व सोमा देवी पत्नी कृष्ण चंद गांव पथल्यार को गोद दिया था। उसके दादा सरवन सिंह ने 7-7-2001 को उसके व एक अन्य व्यक्ति के नाम जमीन की वसीयत बना रखी थी। उसके दादा की मृत्यु के बाद इस जमीन का इंतकाल भी उनके  नाम हो  ुका था।  नवरी, 2019 में उसकी भूमि पर एक महिला ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब उसने महिला से निर्माण कार्य के बारे में पूछा तो उसने कहा कि यह जमीन उसकी है। मामले की छानबीन कर मालूम हुआ कि महिला ने उपरोक्ता टीका प्लासी में उसकी जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम करवा लिया है। पुलिस मामलो की जांच कर रही है। इसकी पुष्टि एएसपी विजय कुमार सकलानी ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App