पृथ्वी शॉ की धमाकेदार वापसी

By: Nov 18th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। भारत के उभरते बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के अचानक ही डोपिंग में फंसने के कारण आठ महीने का बैन लगने से हर कोई हैरान था और उनके वापस आने का इंतजार कर रहा था। आखिरकार भारत के इस धाकड़ बल्लेबाज ने तमाम मुश्किलों के बाद मैदान पर वापसी कर ही ली और वो भी अपने जाने पहचाने अंदाज में। बैन खत्म होते ही शॉ ने शानदार अर्द्धशतक जड़कर अपने आने की जानकारी दी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रविवार को मुंबई की ओर से असम के खिलाफ मैदान पर उतरे शॉ पर हर किसी की नजर थी और उन्होंने भी इस मौके का फायदा उठाते हुए 38 गेंदों पर 63 रन बनाए। पृथ्वी शॉ और आदित्य तारे (80)  की शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने निर्धारित ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जवाब में असम की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App