प्रदेश में आज गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी व ओलावृष्टि

By: Nov 26th, 2019 7:01 pm

मंगलवार को शिमला सहित कई क्षेत्रों में हुई बारिश, ओलावृष्टि

लहौल स्पिति व केलांग में रिकोर्ड की गई बर्फबारी

29 नवंबर के बाद प्रदेश में मौसम रहेंगा शुष्क

शिमला –हिमाचल प्रदेश में मौसम आज भी कड़े तेवर दिखाएगा। प्रदेश के मध्य व उंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश ओलावृष्टि को लेकर संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं यह भी संभावना जताई है कि इस बीच राज्य के पर्यटन स्थलों में ताजा बर्फबारी के दीदार भी हो सकते है। इसके साथ ही 28 नवंबर को भी राज्य में मौसम खराब रहने से कई क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। दरअसल बीते दो दिनों से खराब चल रहे मौसम की वजह से तापमान में भी दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम दिन भर खराब रहा। जिससे की उंचाई वाले क्षेत्रों में कंपकंपी वाली ठंड का सामना लोगों को करना पड़ा, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बड़ गया है। फिलहाल हिमाचल में मौसम के तेवर कड़े हो गए है। कुछ दिनों से खराब चल रहे मौसम की वजह से ठंडी हवाओं ने भी उंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बड़ा दी है। इस वजह से लोगों ने अब ठंड को भगाने के लिए हीटर का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। फिलहाल साल भर बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों की मुराद बर्फ देखने की जल्द पूरी हो जाएंगी। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक शिमला सहित उपरी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी को लेकर संभावना जताई है। गौर हो कि शिमला में दोपहर के समय बादलो के साथ जैसे ही बारिश शुरू हुई, तो पर्यटकों को लगा कि अब तो उन्हें स्नो देखने को मिलेगी, लेकिन बर्फबारी को न होता देख पर्यटक मायूस हो गए। 

पर्यंटकों का आना उपरी क्षेत्रों में शुरू

शिमला में पर्यटकों का आना उपरी क्षेत्रों में शुरू हो गया है। ताजा बर्फबारी देखने के लिए पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश से पर्यटक आ रहे है। वहीं कई पर्यटकों ने तो एडवांस बुकिंग भी इस बाबत कर दी है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    13.6       6.1

सुंदरनगर  19.3       7.0

भुंतर       19.4       6.4

कल्पा     8.3        0.6

धर्मशाला   14.6       8.4

ऊना       24.2       9.6

सोलन     18.0       7.4

नाहन      20.1       13.7

केलांग     3.3        -3.4

कांगड़ा    22.7       9.2

बिलासपुर 21.5       9.5

हमीरपुर    21.1       9.8

चंबा       19.4       8.2

डलहौजी  8.7        4.3


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App