बच्चों को अगवा करने के आरोप में नित्यानंद पर केस

By: Nov 21st, 2019 12:02 am

अहमदाबाद – स्वयं-भू बाबा स्वामी नित्यानंद पर बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि गुजरात के अहमदाबाद में अपना आश्रम चलाने के लिए स्वामी नित्यानंद बच्चों को अगवा करके उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा जुटाने के काम में लगा देते हैं। पुलिस ने दो महिला अनुयायियों- साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर कम से कम चार बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने का आरोप है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App