बाबरी विध्वंस के दोषियों को सजा कब

By: Nov 11th, 2019 12:04 am

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली –अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के बहुप्रतीक्षित फैसले को लेकर कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी करते हुए एक नया सवाल उठाया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने एक तरफ शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत किया तो दूसरी तरफ सवाल भी उठाया कि बाबरी मस्जिद तोड़ने वालों को कब सजा मिलेगी? अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित दिग्विजय सिंह ने फैसले के एक दिन बाद चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट किया, सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि फैसले में बाबरी मस्जिद को तोड़ने के कृत्य को गैरकानूनी व अपराध माना है। क्या दोषियों को सजा मिल पाएगी? देखते हैं। 27 साल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान के दायरे में समाधान की पक्षधर रही है। उन्होंने ट्वीट किया, राम जन्मभूमि के निर्णय का सभी ने सम्मान किया, हम आभारी हैं। कांग्रेस ने हमेशा से यही कहा था, हर विवाद का हल संविधान द्वारा स्थापित कानून व नियमों के दायरे में ही खोजना चाहिए। विध्वंस और हिंसा का रास्ता किसी के हित में नहीं है।

सीताराम येचुरी ने भी मिलाए सुर

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि अयोध्या के मामले में उच्चत्तम न्यायालय के फैसले का वास्तविक सम्मान तब होगा जब बाबरी मस्जिद विध्वंस के दोषियों को सज़ा दी जाए। श्री येचुरी ने अपने बयान में कहा है कि अयोध्या विवाद को लेकर हमारा शुरुआत से मानना रहा है कि इसका हल दो ही तरीकों से हो सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App