भू-स्खलन ने छीना चैन-सुकून।

By: Nov 3rd, 2019 6:01 pm

कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पर सनवारा के समीप पहाड़ी से भू-स्खलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि पहाड़ी से मिट्टी व पत्थर खिसकने के बाद बड़ी-बड़ी दरारें पडऩी शुरू हो गई हैं। इस कारण लोग डर के साय में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इससे पहले भी यहां पर एक घर में दरारें पडऩे के पश्चात प्रशासन द्वारा घर को अनसेफ घोषित किया हुआ है। नंदे का थड़ा गांव में पहाड़ी की कटिंग लोगों पर भारी पर गई है। वर्तमान स्थिति यह है कि खेतों और घरों को जा रहे रास्तों में दरारें बढ़ती जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App