मंडियों में 71.43 लाख टन धान की आवक

By: Nov 23rd, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा की मंडियों में अब तक 71.43 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 63.85 लाख टन और मिलरों ने 7.58 लाख टन से अधिक धान की खरीद की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 34.75 लाख टन, हैफेड 19.76 लाख टन, हरियाणा भंडारण निगम 9.28 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम ने 4,725 टन से अधिक धान की खरीद की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App