मातम वे मनाएं, जिनकी चुनाव में जमानत जब्त हुई

By: Nov 21st, 2019 12:01 am

ऊना – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर पर पलटवार किया है। ऊना में मीडिया से बातचीत में  श्री सत्ती ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कोई न कोई बयान देकर सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि मातम वे मनाएं, जिनकी धर्मशाला में जमानत जब्त हुई है। मातम वे मनाएं, जिनके लोकसभा चुनाव में चारों प्रत्याशी चार-चार लाख वोटों से हारे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अच्छी सरकार चल रही है। सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसके चलते भाजपा सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएगी। सरकार ने बेहतर कार्य किया हुआ है, जिसके चलते जश्न मनाया जा रहा है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुशासन रहा है। वीरभद्र सिंह कुलदीप राठौर को कुछ मानते नहीं थे। उस समय कुलदीप राठौर वकालत करते थे। समय बदलने के नाते अध्यक्ष बने हैं, तो ऐसे में कोई न कोई प्रतिक्रिया देकर हंसी के पात्र भी बन रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App