मुख्यमंत्री का नया प्रयोग

By: Nov 21st, 2019 12:05 am

-डा. राजन मल्होत्रा, पालमपुर

हिमाचल प्रदेश में इन्वेस्टर मीट के जरिए 90,000 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित करना और उद्योग लगवाना प्रदेश सरकार की व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की एक महान उपलब्धि है। प्रदेश कर्जे में डूबा है। इसलिए उससे उभरने के लिए यह प्रयोग सामने लाए गए हैं। 90,000 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित करवाना कोई खालाजी का बाड़ा नहीं, फिर भी विपक्ष प्रदेश सरकार की आलोचना किए बगैर नहीं रह रहा। अगर इतने पैसों के उद्योग प्रदेश में लगेंगे तो उसके लिए 50 से 100 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार का खर्च भी हो जाएगा तो कोई बड़ी बात नहीं। प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल ने भी इसका स्वागत किया है। फिर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री इसकी आलोचना क्यों कर रहे हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App