मुठभेड में एक जवान शहीद

By: Nov 7th, 2019 1:19 pm

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में केन्द्रीय सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया।पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि कल देर रात पामेड़ से केन्द्रीय सुरक्षा बल 151 बटालियन के जवान झारपल्ली की ओर रवाना हुए, जहां पहले से घात लगाए नक्सलियाें ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोलीबारी की गयी। लगभग एक घंटे की गोलीबारी में केन्द्रीय सुरक्षा बल का एक जवान कांताप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल जवान को नजदीक ही आंध्र प्रदेष के कालपेरू अस्पताल मे भर्ती किया गया था। वहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी। शहीद जवान का शव बीजापुर जिला मुख्यालय लाया गया। शव परीक्षण और शहीद जवान को सलामी देने के बाद उसके गृहग्राम रवाना किया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App