मेडल से भरी कुल्लू की झोली

By: Nov 25th, 2019 12:20 am

स्कूली क्रीड़ा संगठन की ओर से आयोजित स्पर्धाओं में दिखाया दम

कुल्लू –जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन उच्च शिक्षा कुल्लू द्वारा आयोजित वर्ष 2019 की प्रतियोगिताओं में जिला कुल्लू के खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में बाक्सिंग में एक स्वर्ण पदक, चार रजत पदक  राज्य स्तर पर हासिल किए। छात्र वर्ग में एक रजत व तीन कांस्य पदक, जूडो छात्रा वर्ग में एक रजत व दो कांस्य पदक, कुश्ती में छात्रा वर्ग मंे दो कांस्य पदक, ताईकवांडो छात्रा वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक व चार कांस्य पदक हासिल किए। छात्र वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत, तीन कांस्य पदक तथा छात्र वर्ग उप कमांडो में एक स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक हासिल किए। इसी प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में एक स्वर्ण, दो कांस्य पदक हासिल किए। इस प्रकार जिला कुल्लू ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कुल पांच स्वर्ण, पांच रजत, 23 कांस्य पदक हासिल किए। कांस्य पदक एकता ने मुक्केबाजी प्रतियोगिता में  राष्ट्र स्तर पर हासिल किया। कुल्लू से राष्ट्रीय स्तर के लिए ताईक्वांडों में विजय, सैयना, एकता का चयन हुआ, जबकि फुटबाल में विशाल ठाकुर, बास्केटबाल में जननीत व शिवानी शर्मा, एथलेटिक्स में शिवानी ठाकुर, कबड्डी में अर्जुन का चयन किया गया। प्रतियोगिता में साक्षी ने दूसरा व अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह जिला कुल्लू  की आज तक की अति विशेष उपलब्धियों में अंकित होगा, जिसके लिए उप निदेशक उच्च शिक्षा बलवंत सिंह ठाकुर, सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद ने जिला कुल्लू के संबंधित प्रधानाचार्यों, डीपीई व पीईटी को बधाई दी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App