मोदी ने नेफियू रियो को जन्मदिन की दी बधाई

By: Nov 11th, 2019 10:45 am
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो को जन्मदिन की बधाई दी।श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “नागालैंड के कर्मठ मुख्यमंत्री नेफियू रियो को जन्मदिन की बधाई। वह पूर्वोत्तर के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह नागालैंड के विकास के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”श्री रियो का जन्म 11 नवंबर 1950 को कोहिमा में हुआ था। वह तीन बार अलग-अलग समय में नागालैंड के मुख्यमंत्री रहे हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App