मोदी ने विप्लव कुमार देव को जन्मदिन की दी बधाई

By: Nov 25th, 2019 10:51 am
 

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।श्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा,“श्री विप्लव कुमार देव को उनके जन्मदिन पर बधाई। वह त्रिपुरा के विकास के लिए कठिन परिश्रम कर रहे है। वह स्वस्थ और दीर्घायु जीवन व्यतीत करें।”श्री देव का जन्म 25 नवम्बर 1969 को त्रिपुरा के राजधर नगर गांव में हुआ था।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App