रंगड़ों के काटने से प्रवासी की मौत

By: Nov 17th, 2019 12:20 am

अंब के तहत बेहड़ जसवां में खेतों में काम करते समय रंगड़ों के झुंड ने किया हमला, छानबीन में जुटी पुलिस

अंब – थाना अंब के तहत बेहड़ जसवां (चक्क) में रंगड़ों के काटने से एक प्रवासी कामगार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गंगा राम (48) पुत्र विकास पासवान निवासी बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक शुक्रवार शाम को जब खेतों में मेहनत मजदूरी कर रहा था तो इसी दौरान वहां मौजूद रंगड़ों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए अंब हास्पिटल दाखिल करवाया गया। लेकिन यहां उसकी मृत्यु हो गई। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि रंगड़ों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App