रंगड़ों के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत

By: Nov 25th, 2019 12:20 am

पलाहड़ी में मंदिर को जा रही महिला पर बोला हमला

नूरपुर –पुलिस थाना नूरपुर के तहत पड़ते क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट पलाहड़ी में शनिवार को रंगड़ो के काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत  हो गई।  मृतका के बेटे नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी माता सत्या देवी (75) पत्नी स्वर्गीय उतम सिंह निवासी गांव व डाकघर कोट पलाहड़ी घर से मंदिर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक रंगड़ों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। परिजनों ने तुरंत बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद शाम को परिजन सत्या देवी को वापस घर ले आए, लेकिन रात को करीब दस बजे अचानक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। रविवार को  बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App