राणा बोले, भाजपा गिनवाए कितने काम करवाए

By: Nov 19th, 2019 12:20 am

सुजानपुर –सुजानपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा विधायक राजेंद्र राणा पर की जा रही बेबुनियाद टीका-टिप्पणियों पर सुजानपुर कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, महासचिव डा. अशोक राणा, शहरी कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सुजानपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष वीना धीमान व उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने करारा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा मंडल पदाधिकारी सरकार से जनता के काम करवाने की बजाए गलत फहमियोंं में ही समय गुजार रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि विधायक राजेंद्र राणा की अगवाई में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से सुजानपुर विस क्षेत्र में कितने काम हुए हैं और भाजपा की सरकार बनने के बाद दो साल में भाजपा का विकास करवाने में क्या योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है, तो विधायक राजेंद्र राणा एक सजग विपक्ष भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विधायक राणा द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की सूची भाजपा के लोगों को चाहिए, तो विधायक निधि से हो रहे विकास कार्यों के बारे में सूचना का अधिकार अधिनियम में पूरी जानकारी लें। उन्होंने कहा कि तिलमिलाहट की बजाये भाजपा के लोग सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को गिनवाएं, क्योंकि सरकार उनकी है तथा हर समय छटपटाने की बजाए सरकार से काम करवाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App