विधायक रायजादा पीजीआई में भर्ती

By: Nov 17th, 2019 12:04 am

ऑफिस जाते वक्त सीने में उठा दर्द, अब हालत में सुधार

ऊना –ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल रायजादा काह्य स्वास्थ्य खराब होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। ऊना अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया है। उनकी सेहत में अब सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह विधायक की तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया जा रहा है कि विधायक शनिवार सुबह जिम से वापस आ रहे थे। अपने ऑफिस पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। विधायक को अचानक सीने में दर्द उठा, जिसकी सूचना उन्होंने अपने स्टाफ को दी। इस पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जरूरी टेस्ट करवाने के बाद चिकित्सकों ने विधायक को पीजीआई के लिए रैफर कर दिया। अब विधायक को पीजीआई में उपचार मुहैया करवाया जा रहा है। बहरहाल, अब विधायक के स्वास्थ्य सुधार है। सतपाल रायजादा के पीए मुकेश चौधरी, प्रवक्ता वरुण पूरी ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने के चलते विधायक को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App