विवादों के बीच बीजेपी मंडल रामपुर को मिला नया अध्यक्ष

By: Nov 19th, 2019 12:20 am

 भीम सैन ठाकुर को मिली जिम्मेदारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की घोषणा

शिमला –विवादों के बीच भाजपा ने रामपुर मंडल अध्यक्ष के पद पर भीम सैन ठाकुर की निुयक्त कर दी। हालांकि बीते दिनों रामपुर में संगठनात्मक चुनाव के दौरान नरेश चौहान को अनौपचारिक तौर पर मंडल अध्यक्ष चुन लिया था, लेकिन चुनाव में अनियमित्ताओं की शिकायत आने के बाद रोक लगा दी थी। मामला प्रदेश हाईकमान तक पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को भीम सैन ठाकुर को रामपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। सत्ती ने बताया कि अब तक 69 मंडल अध्यक्षों की नियुक्त हो चुकी है। आने वाले दिनों में अब जिला अध्यक्षों के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में अब भाजपा संगठनात्मक चुनावों के बीच अब जिला अध्यक्षों के लिए इलेक्शन होना है। इसके चलते अब जिला शिमला के दो अध्यक्षों की कुर्सी के लिए जंग छिड़ेगी। जिला शिमला को सभी आठ मंडलाध्यक्ष मिल चुके हैं। जिला शिमला के दो पद यानी शिमला और महासू जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है, जो 11 से 30 नवंबर तक चलेगा। यानी अगले सप्ताह से जिला शिमला अध्यक्ष पद के लिए पदाधिकारियों में मुकाबला होना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला शिमला में महासू जिला के तहत पांच मंडल यानी चौपाल, जुब्बल-कोटखाई, रोहडू़, रामपुर और ठियोग मंडल आते हैं। जबकि शिमला जिला के तहत तीन मंडल शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी आते हैं। कुल मिलाकर शिमला के तीन मंडल जिला शिमला और महासू के पांच मंडल जिला महासू का अध्यक्ष चुनेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में संजय सूद जिला शिमला और अजय श्याम जिला महासू के अध्यक्ष हैं। ऐसे में देखना है कि क्या संजय सूद और अजय श्याम को फिर से कमान मिलती है या फिर किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा। इसकी असली तस्वीर अगले सप्ताह सामने आएगी। भाजपा संगठनात्मक चुनावी शेडयूल के मुताबिक 30 नवंबर तक जिला अध्यक्षों के लिए चुनाव होना है। जिला शिमला के वर्तमान अध्यक्ष संजय सूद और महासू के अध्यक्ष अजय श्याम के नेतृत्व में विधानसभा चुनावों में चार सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। रामपुर, शिमला ग्रामीण, कसुम्पटी और ठियोग विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को जीत नहीं मिल पाई थी। बाद में लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हर विधानसभा क्षेत्र में लीड मिली। ये हैं जिला शिमला के सात मंडलाध्यक्ष जिला शिमला के आठ मंडलों में से अब तक सात मंडलों को अध्यक्ष मिल चुके हैं। रामपुर मंडल चुनाव में विवाद के बाद फिलहाल प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। जबकि शिमला शहरी मंडल में राजेश शारदा, ग्रामीण में दिनेश ठाकुर, कसुम्पटी में जितेंद्र भोटका, चौपाल में मंगतराम शर्मा, जुब्बल-कोटखाई में गोपाल ज्वाइक, रोहडू़ में बलदेव रांटा और ठियोग मंडल में धुनी चंद कश्यप को अध्यक्ष की कमान मिल चुकी है। रामपुर मंडल अध्यक्ष की कमान भीम सैन ठाकुर को मिल गई।

रामुपर मंडल में चलता रहा घमासान

रामपुर मंडल चुनाव में अब तक घमासान ही होता रहा। हालांकि यहां पर नरेश चौहान को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पहले भाजपा रामपुर मंडल में पार्टी संगठनात्मक चुनाव करवाने के लिए डा. श्रीकांत शर्मा को मंडल चुनाव प्रभारी लगाया गया था। उनके खिलाफ  कई शिकायतें मिली है और उन्होंने संगठनात्मक चुनाव से संबंधित कोई भी रिकार्ड जमा नहीं करवाया है। पार्टी ने डा. श्रीकांत शर्मा को रामपुर मंडल के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी के पद से हटा कर बिहारी लाल शर्मा को चुनाव प्रभारी का दायित्व सौंपा और भीम सैन ठाकुर को मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App