श्रीरेणुका जी में झूमें राजीव बिंदल और कांग्रेसी विधायक

By: Nov 8th, 2019 4:19 pm

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार इंडियन आइडल फेम कृतिका तंवर ने खूब समा बांधा। इसके अलावा हरियाणा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार अरुण जैमिनी और इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल ने अपनी प्रस्तुति दी। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने किया। वहीं, लोगों को मेले की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और स्थानीय कांग्रेसी विधायक विनय कुमार ने भी पहाड़ी नाटी पर ठुमके लगाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App