सतप्रकाश कांगड़ा… विनोद जसवां भाजपा के चीफ

By: Nov 11th, 2019 12:20 am

कांगड़ा – भाजपा मंडल का चुनाव रविवार को चुनाव मंडल प्रभारी दूलो राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कांगड़ा भाजपा मंडल के अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इस मौके पर उपस्थित संजय चौधरी, रमेश बराड़, नीतू दमीर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू चौधरी देवी लाल, उत्तम चौधरी, पवना चौधरी, रतन जगदंबा, वीरेंद्र चौधरी, कुलभाष चौधरी, राजे स्याल, देवी लाल, कुलदीप चौधरी, राकेश महेरा, करतार चंद, रमेश मेहशी, एमडी चौधरी, सतीश कुमार, सुरेश छेछा, रजनीश मोना व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी दूलो राम ने कहा कि सर्वसम्मति से सतप्रकाश सोनी का नाम ही आगे आया और उन्हें भाजपा मंडल कांगड़ा का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी ने बताया कि मंडल ने जो उन्हें दायित्व सौंपा है, उसे वह पूरी ईमानदारी, लगन और मेहनत से पूरा करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कहा कि सर्वसहमति से जो सतप्रकाश सोनी को मंडल अध्यक्ष बनाया है और आगे की कार्यकारिणी बनेग उनके साथ कंधा-कंधा से मिलाकर चलूंगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App