सराज की पहाडि़याें पर गिरे बर्फ के फाहे

By: Nov 28th, 2019 12:20 am

थुनाग –बुधवार सुबह सराज घाटी की ऊंची पहाडि़यां माता शिकारी, तुंगासीगढ़ व शैटाधार में दो से लेकर चार इंच तक हिमपात हुआ। वहीं शैटाधार में दो इंच और माता शिकारी में तीन से चार इंच तक हिमपात हुआ। वहीं ऊंची पहाड़ी पर बर्फबारी होने के कारण पूरी सराज घाटी में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। ठंड बढ़ने से लोगों ने हीटर, अंगीठी व आग का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसके अलावा निचले इलाकों में हल्की-हल्की बारिश हुई, जो सेब, मटर, गेहूं व जौ की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश होने के बाद बागबानों ने अपने सेबों के बागीचों में तौलिया बनाना शुरू कर दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App