सिरमौर में दो नए पदाधिकारी

By: Nov 12th, 2019 12:01 am

शिमला – राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने सिरमौर जिला में अपने संगठन का विस्तार किया है। राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजिंद्र स्वदेशी ने बताया कि  हिमाचल प्रदेश के मोर्चा संयोजक प्रवीण कुमार शर्मा व राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सिरमौर जिले में शिक्षा विभाग से सुनील कंवर  को जिला संयोजक नियुक्त किया है। जल संपदा विभाग से हरदीप सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। साथ ही ईमानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा से पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुटता से कार्य करने की शपथ भी दिलवाई गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App