सुंदरनगर की ऋचा शर्मा स्वाइक वाक मिस इंडिया फर्स्ट रनरअप

By: Nov 15th, 2019 12:05 am

सुंदरनगर – सुंदरनगर की ऋचा शर्मा ने स्वाइक वाक मिस इंडिया 2019 में देश भर की लड़कियों को पछाड़ते हुए फर्स्ट रनरअप का खि़ताब अपने नाम किया है। स्वाइक मिस इंडिया का ऑडिशन नेताजी सुभाष चंद्र पैलेस दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें देशभर की 700 लड़कियों ने भाग लिया। जिसमें से 19 लड़कियों का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ था। जिसमें सुंदरनगर के भोजपुर बाजार से सबंध रखने वाले संजय शर्मा और अंजू शर्मा के घर जन्मी ऋचा शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देशभर की प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए फर्स्ट रनरअप और मिस एलिगेंट का खिताब जीता।

डीएसपी पिता को बेटी पर गर्व

ऋचा शर्मा के पिता संजय शर्मा ने बताया की बेटी ने खि़ताब जीत कर बेटी है अनमोल है के नारे का बुलंद किया है और बेटी की उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हम ने हमेशा बेटी और बेटे को एक समान प्यार दिया है और खुशी है कि एक नेशनल लेवल के प्लेटफार्म पर बेटी ने उपलब्धि हासिल की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App