स्वदेशी जागरण मंच ने मनाई दत्तोपंत की 100वीं जयंती

By: Nov 25th, 2019 12:20 am

कुल्लू –राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन संघ की ओर से किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुल्लू  के अटल सदन में रविवार को एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन स्वदेशी जागरण मंच द्वारा किया गया। दत्तोपंत ठेंगड़ी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बहुत बड़ा प्रचारक और बुद्धिजीवी माना जाता है। उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच, किसान संघ, मजदूर संघ, विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारती, विश्व हिंदू परिषद जैसे हिंदू संगठनों की नींव रखी और 200 से ज्यादा किताबें उन्होंने लिखीं, 1000 से अधिक आलेख पत्र इनके छपे। इन्होंने तीन सूत्री नारा दिया, जिसमें देश का उद्योगीकरण  करना , उद्योगों का श्रमिकर्ण करना और श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण सबसे महत्त्वपूर्ण है।  इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक बनवीर रहे।   मुख्य वक्ता के तौर पर स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय  विचार विभाग प्रमुख एवं उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के संगठन मंत्री सतीश कुमार रहे। दोनों वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में राष्ट्रवाद का समय  आ गया है व दुनिया में भारत का समय आ  गया है। देश में वैचारिक क्रांति आई है। बनवीर ने कहा कि 500 वर्ष पूर्व  छीने गए राम मंदिर को पुनः बनाने का समय भी आ गया है।  इस अवसर पर  मंच पर  मंडी विभाग के संघ चालक निशू राम भारती, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राकेश, किसान संघ के अध्यक्ष डा. सोमदेव, स्वदेशी जागरण मंच के अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर सहित विद्यार्थी परिषद,  अधिवक्ता परिषद, विश्व हंदु परिषद,  किसान संघ, मजदूर संघ, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App