स्वास्थ्य योजना का लाभ देने में आईजीएमसी आगे

By: Nov 2nd, 2019 12:01 am

प्रशासन ने दो साल के ब्यौरे के साथ जारी किए आंकड़ें, मेडिकल कालेज में हर साल हजारों मरीजों को दिया जा रहा लाभ

शिमला  – प्रदेश के मरीज़ों को स्वास्थ्य योजना का लाभ देने के मामले में आईजीएमसी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। अस्पताल प्रशासन ने इस बाबत आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। इसमें दो वर्ष का ब्यौरा दिया गया है। इसमें विभिन्न रोगों के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभ के साथ मरीज़ों के कुल आंकड़ों का खुलासा किया गया है। इसमें हिमकेयर, आयुष्मान, आरएसबीके और जेएसएसके योजना के  तहत ट्रीट किए गए मरीज़ों की संख्या के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों से आईजीएमसी सबसे बेहतर है। लाखों मरीज़ों के  इलाज के बाद उसमें गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य योजना का तुरंत लाभ दिया गया है। आईजीएमसी एमएस डा. जनक का कहना है कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत आईजीएमसी विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मरीज़ों को देने पर बेहतर कोशिश कर रहा है। इसमें गंभीर रोगियों को विशेष लाभ मिल रहा है। उनका इलाज फ्री हो रहा है।

जेएसएसके योजना

इस योजना के तहत पहली अक्तूबर से 31 दिसंबर, 2018 तक 716 व पहली जनवरी से 31 अक्तूबर, 2019 कुल 451 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।

जनरल पेशेंट                                  वर्ष                     मरीजों की संख्या

कुल इंडोर पेंशेंट                  1 जनवरी से 31 दिसंबर 2018     40856

कुल आउटडोर पेशेंट 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2018                815602

कुल इंडोर पेशेंट                  1 जनवरी से 10 अक्तूबर 2019      35929

कुल आउटडोर पेशेंट 1 जनवरी से 31 अक्तूबर 2019                665836

कैंसर पेशेंट

कुल कैंसर पेशेंट                  1 जनवरी से 31 दिसंबर 2018      2467

कुल कैंसर पैशेंट                  1 जनवरी से 31 दिसंबर 2019       2003

हिमकेयर योजना के तहत

कुल पेशेंट ट्रीटिड                 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2018         798

कुल पेशेंट ट्रीटिड                 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2019        9144

आयुष्मान भारत के तहत

कुल पेशेंट ट्रीटिड                 1 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2018          765

कुल पेशेंट ट्रीटिड                 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2019          8259

आरबीएसके योजना के तहत

कुल पेशेंट ट्रीटिड                 1 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2018            314

कुल पेशेंट ट्रीटिड                 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2019              55


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App