हृदय गति रुकने से जवान की मौत

By: Nov 4th, 2019 2:03 pm

चंडीगढ में आईटीबीपी की 51 बटालियन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार शमाज़् की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गयी। शनिवार को चंड़ीगढ़ में डयूटी दे रहे जवान को चार बजे बेहोशी की हालत में साथी जवान पीजीआई चंड़ीगढ़ ले गए जहाँ डॉक्टरों ने अशोक कुमार शमाज़् को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजनों को इस की सूचना मिली परिवार में चीखपुकार शुरू होगयी। सोमबार सुबह जब तिरंगे में लिपटी पाथिज़्कदेह पैतृक ग्राम तलासी पहुंची तो माहौल गमगीन होया व हर आंख नम हो गयी। चंड़ीगढ़ से साथ आये आईटीबीपी 51 बटालियन के जवानों ने गॉडज़् ऑफ हॉनर दे सलामी दी। बेटे पंकज व अंकुश ने चिता को मुखाग्नि दी नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में प्रशासन नदारद रहा जिस का परिजनों व ग्रामीणों में गहरा रोष है की कोई भी प्रशसनिक अधिकारी जवान को श्रद्धांजलि देने नही पहुंचा। जवान अपने पीछे बूढ़ी माँ, पत्नी उमिज़्ला देवी,दो बेटे व दो बेटियां छोड़ गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App