26 नवंबर को सभी पंचायतों में ग्राम सभाएं

By: Nov 22nd, 2019 12:01 am

 शिमला – 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर प्रदेश की सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायती राज विभाग के सचिव आरएन बत्ता ने गुरुवार को शिमला में इस बारे में जानकारी दी कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त 3226 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों की शुरुआत समस्त पंचायती राज संस्थाओं में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ-साथ प्रधानों द्वारा संविधान की शपथ दिलाई जाएगी। 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक उप ग्राम सभाओं की बैठकें भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें सभी सदस्यों को उनके मौलिक कर्त्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App