30 से पहले बदल जाएंगे भाजपा के जिला अध्यक्ष

By: Nov 12th, 2019 12:01 am

शिमला – भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अब जिला स्तर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार से यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक हुए चुनावों में भाजपा को 7734 बूथ और 73 में 72 मंडलों को अध्यक्ष मिल चुके हैं। सिर्फ रामपुर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर फिलहाल रोक लगा दी है। संगठनात्मक चुनावों के दौरान अनियमितताओं की शिकायत के बाद भाजपा ने रामपुर मंडल चुनाव प्रभारी को भी बदल दिया। ऐसे में अब सभी 17 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। संगठनात्मक चुनाव प्रभारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया इस महीने के अंत यानी 30 नवंबर तक जारी रहेगी। शुरू होकर 30 नवंबर तक यह प्रक्रिया चलेगी। हालांकि जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां भी सर्वसम्मति से होनी हैं, लेकिन कहीं न कहीं तालमेल की कमी देखने को मिल सकती है। कारण यह है कि पूर्व के पदाधिकारी फिर से पद पर बने रहने की आस लगाए बैठे हैं, जबकि नए एवं युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी भी सौंपी जानी है। इसे देखते हुए जिला अध्यक्षों के लिए होने वाले चुनाव में भी मंडलों की तरह विवाद सामने आ सकता है। भाजपा संगठनात्मक चुनावों के बीच अब जिला अध्यक्षों के लिए इलेक्शन होना है। इसके चलते अब सभी 17 संगठनात्मक अध्यक्षों के लिए जंग छिड़ने लगी है।

15 दिसंबर से पहले प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव

भाजपा संगठनात्मक चुनाव के अंतिम चरण यानी दिसंबर में प्रदेशाध्यक्ष के लिए प्रक्रिया होगी। 15 दिसंबर से पहले प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। जिलों में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले महीने प्रदेशाध्यक्ष सहित राज्य कार्यकारिणी के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App