417 बार राम  1492 बार मस्जिद का उल्लेख

By: Nov 10th, 2019 12:01 am

नई दिल्ली। अयोध्या जमीन विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने शनिवार को फैसला सुनाया। इस दौरान जजों ने 45 मिनट तक 1045 पन्नों को पढ़ा। फैसले में 1062 बार हिंदू लिखा गया है। मॉस्क (मस्जिद) शब्द का उपयोग सबसे ज्यादा 1144 बार हुआ है। वहीं, 549 बार मुस्लिम और 527 बार अयोध्या का जिक्र है। इसके साथ ही लॉर्ड राम 417, बाबरी 254, बाबर 170 और राम जन्मभूमि तीन बार लिखा गया। रामलला का जिक्र दो बार हुआ है। फैसले में मंदिर शब्द 48 बार और मस्जिद शब्द 348 बार लिखा गया।   

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App