अंतरिक्ष युद्धों के लिए बनाया बल

By: Dec 22nd, 2019 12:02 am

वाशिंगटन। अमरीका ने रक्षा मंत्रालय के तहत पूर्ण विकसित अमरीकी अंतरिक्ष बल का गठन कर चीन और रूस से लगातार मिल रही 21वीं सदी की सामरिक चुनौतियों का काट ढूंढ लिया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आकांक्षा पर काम करते हुए, व्हाइट हाउस ने संकेत दे दिया है कि वह स्टार वार में यानी उपग्रह रोधी हथियार और उपग्रहों को मार गिराने वाले हथियारों के लिहाज से भी अपने वर्चस्व को किसी भी तरह कायम रखेगा। ट्रंप की इस इच्छा का पहले विरोध किया गया था। ट्रंप ने हस्ताक्षर के लिए एकत्र हुई सेना के सदस्यों से कहा कि अंतरिक्ष में बहुत कुछ होने जा रहा है, क्योंकि अंतरिक्ष विश्व का नया युद्ध क्षेत्र है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App