आनी स्कूल के होनहार नवाजे

By: Dec 23rd, 2019 12:20 am

विधायक किशोरी लाल सागर ने मुख्यातिथि के रूप में थपथपाई मेधावियों की पीठ

आनी-राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी में रविवार को विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने की। समारोह में  भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, योगेश वर्मा, रफ्तार ठाकुर, प्रीतम सागर, बीडीसी उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, सदर पंचायत आनी के प्रधान उत्तम ठाकुर, भाजपा नेता, टीडी शाह, सेवानिवृत्त शिक्षक पी दुर्वासा, बीडीसी  कला सागर, कमली देवी, मदन शर्मा, तिलक राज ने बतौर विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। स्थानीय आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने मुख्यातिथि को वैज पहनाकर सम्मानित किया, जबकि अन्य अतिथियों को भी बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की वर्षभर की शिक्षा सहित बिभिन्न गतिविधियों व उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने अबगत करवाया कि विद्यालय ने खेल व लोक नृत्य में जिला व राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तथा खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने समूह गान, नाटक, पर्यावरण पर आधारित नृत्य, देश भक्ति, किन्नौरी नृत्य, हरियाणवी तथा लोक नृत्य की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र  ठाकुर ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक किशोरीलाल सागर ने अपने संबोधन में स्कूल प्रशासन तथा स्कूली बच्चों को बधाई दी और विद्यालय के मेधावियों की पीठ थपथपाई।    विधायक ने स्कूल में चार दीवारी निर्माण के तीन लाख, शौचालय निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की घोषणा की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी एच्छिक निधि से दस हजार रुपए देने की घोषणा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App