आर्मी भर्ती का क्रेज, साइबर कैफे पर लग रही लाइनें

By: Dec 23rd, 2019 12:01 am

हमीरपुर  – इंडियन आर्मी की खुली भर्ती में रजिस्ट्रेशन करने को अब दो दिन शेष रह गए हैं। इसके बाद चाहकर भी युवा भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे। युवा एडमिट कार्ड 25 दिसंबर से इंडियन आर्मी की साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड किसी भी युवा को मैदान में एंट्री नहीं मिलेगी। बता दें कि ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान में तीन जिलों के युवाओं की खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए युवाओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। भर्ती के इच्छुक युवा 24 दिसंबर रात 12 बजे तक इंडियन आर्मी की साइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उसके बाद साइट खुद ही बंद हो जाएगी। फिर चाहकर भी युवा साइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे। युवा रजिस्ट्रेशन के लिए साइबर कैफों व इंटरनेट की दुकानों में देर शाम तक रजिस्ट्रेशन करने में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान में नौ से 20 जनवरी तक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बिलासपुर, ऊना व हमीरपुर के युवा मैदान में जोर आजमाइश करने में लगे हुए हैं, ताकि उनका हरी वर्दी पहनने का सपना साकार हो सके। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App