ऊखली में एनएच-103 पर फंसा ट्रक

By: Dec 15th, 2019 12:20 am

भोटा – एनएच-103 पर भोटा से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर एक ट्रक ऊखली पुल पर खराब हो गया। ट्रक के खराब होने के कारण एनएच मार्ग दोनों तरफ से जाम हो गया। इस कारण यहां यातायात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मात्र दोपहिया वाहन ही इस मार्ग से किसी तरह गुजर रहे थे। एक घंटे के बाद ट्रक को मार्ग से हटाया गया। इसके बाद इस एनएच से यातायात बहाल हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक ऊखली से भोटा आते समय ऊखली पुल पर फंस गया। यहां आकर यह अचानक खराब हो गया। इस कारण एनएच-103 पर वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ से बंद हो गई। करीब एक घंटे बाद किसी अन्य वाहन की सहायता से ट्रक को यहां से हटाया गया। इसके बाद एनएच मार्ग पर यातायात बहाल हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App