ऊना में नशे के नाश का संकल्प।

By: Dec 15th, 2019 4:52 pm

ऊना पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 युवाओं ने भाग लिया। दौड़ के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। यह दौड़ ऊना रेस्ट हाउस से शुरू होकर पूरे शहर से गुजरी। एसएचओ दर्शन सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है, जिसे सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा कि लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App