कांग्रेस होती, तो 55 हजार करोड़ से ज्यादा होता कर्ज

By: Dec 23rd, 2019 12:01 am

दो साल की उपलब्धियों के साथ कांग्रेस को भी सुना गए सीएम

विपक्ष कमियां तो गिनाए, मान जाऊंगा

जयराम ठाकुर ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि उसे आत्मचिंतन करना चाहिए। एक सवाल पर सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों जरूरी हैं। विपक्ष अच्छे सुझाव दे और हमारी कमियां गिनाए, तो उनकी बात मानी जा सकती है और कमियां दूर की जा सकती हैं। यह अच्छे विपक्ष की भूमिका है, लेकिन कांग्रेस ने केवल यहां खुद को साबित करने की ही कोशिश में दो साल का अरसा गुजार दिया है। इस दो साल में ऐसी स्थिति कम दिखी, जब विपक्ष ने सुझाव दिए हों। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी के नेता अपने राजनीतिक मकसद हासिल करने में ज्यादा गंभीर दिखे। उन्होंने सनसनी फैलाने की पूरी कोशिश की, मगर अपनी इस तरह की कोशिशों में वह बिल्कुल भी सफल नहीं हुए।

सड़कों की क्वालिटी पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में सरकार क्वालिटी सड़कों पर फोकस करेगी। नेशनल हाई-वे का मामला प्रधानमंत्री से दोबारा उठाया गया है। दो फोरलेन में शिमला का काम सवा साल में पूरा कर दिया जाएगा, वहीं कीरतपुर -मनाली फोरलेन डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। विवाद सुलझा लिया गया है। वर्दी के आबंटन को लेकर कोई घोटाला नहीं हुआ है। इससे साफ इन्कार करते हुए उन्होंने कहा कि 676 रैंडम सैंपल लिए गए, जिसके बाद कपड़े में कोई कमी नहीं थी, केवल रंग में अंतर आया और इस वर्दी का कपड़ा वापस कर दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App