क्रिसमस-न्यू ईयर के जश्न को मनाली पहुंचे सैलानी

By: Dec 23rd, 2019 12:20 am

 कुल्लू-क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए पर्यटन नगरी मनाली तैयार है। देश-दुनिया से आने वाले मेहमानों का जहां पर्यटन विभाग स्वागत करेगा, वहीं इस दौरान मनाली के होटलों  में भी पर्यटकों को विशेष छूट मिलेगी। होटलों की ऑनलाइन बुकिंग का दौर इन दिनों जारी है। क्रिसमस और न्यू ईयर में यहां आने के लिए काफी संख्या में पर्यटन विभाग के पास भी इन्क्वारियां आई हैं। उम्मीद है कि इस बार पिछले वर्षों की भांति ज्यादा पर्यटक आएंगे।

अस्पताल में अन्नदान कर कमा रहे पुण्य

कुल्लू के विनीत सूद अन्नदान को ही सबसे बड़ा धर्म मानते हैं और संस्था में भी अपना अहम योगदान दे रहे हैं। बता दें कि विनीत सूद सामाजिक सरोकार को समर्पित अन्नपूर्णा चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष हैं और संस्था के साथियों के साथ मिलकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हर दिन लंगर लगा रहे हैं। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के साथ आए सभी तीमारदारों को भोजन खिला रहे हैं। वहीं, युवा पीढ़ी को भी इस कार्य के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं।

‘दिव्य हिमाचल’ से छोटी सी मुलाकात

जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की तीर्थन घाटी के अधिकतर पर्यटन स्थल पर्यटन की दृष्टि से अनछुए हैं, यहां के पर्यटन स्थलों को संवारने के लिए प्रशासन और सरकार भले ही कोई पहल नहीं कर रहे होंगे, लेकिन देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए ये पयर्टन स्थल भी पहली पसंद बने हुए हैं। इस कंपकंपाती ठंड में बर्फ के बीच इस घाटी में भी कई जगह पर्यटक अठखेलियां करते हुए दिख रहे हैं। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों का कहना है कि यहां के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रशासन और सरकार को आगे आना चाहिए। यहां के पर्यटन स्थल भी मन लुभा देते हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण फोन नंबर (कोड 01902)

 उपायुक्त – 222727  पुलिस अधीक्षक – 224700   एसडीएम 222226   सहायक आयुक्त222486 सीएमओ   223077  उपनिदेशक शिक्षा 222545  उपमंडल अधिकारी कुल्लू 222596  उपमंडल अधिकारी         आनी      1904253344   उपमंडल अधिकारी         मनाली     1902254100  उपमंडल अधिकारी          बंजार            1903-221253   विद्युत शिकायत – 222401  पानी शिकायत – 225991  नगर परिषद कुल्लू – 94184-85699   पुलिस थाना ढालपुर – 222775  108 इंचार्ज  -7807108600  उद्यान विभाग- 222479   कृषि विभाग-222215   पशु पालन विभाग-222553 विपणन बोर्ड (मार्केटिंग) 223717

शैक्षणिक संस्थानः एग्जाम संपन्न… अब पड़ेगी छुट्टियां

जिला कुल्लू के सरकारी तथा निजी स्कूलों में सेकेंड टर्मिनल के एग्जाम लगभग संपन्न हो गए हैं। कुछेक स्कूलों में एग्जाम दो-तीन दिन में संपन्न होंगे। इसके बाद स्कूलों में छुट्टियों का दौर रहेगा।

कुल्लू में हेल्पलाइन नंबर

  पुलिस-100  चाइल्ड हेल्पलाइन 1098  गुडि़या हेल्पलाइन 1091  होशियार हेल्पलाइन-1090  एंबुलेंस – 108   जननी सुरक्षा योजना 102 अग्निशमन केंद्र -101  आपदा प्रबंधन 1077

1604 कर्मचारी पिलाएंगे पोलियो की दवाई

पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत नौ जनवरी को जिला भर में 401 बूथों पर लगभग 1604 कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। इनके अलावा झुग्गी-झोंपडि़यों और जिला के विभिन्न निर्माण स्थलों के लिए 18 विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। जिले के सभी प्रवेश द्वारों बजौरा चैकपोस्ट, लुहरी और बस स्टैंड सहित कुल 14 सार्वजनिक स्थानों पर भी दवा पिलाने के लिए बूथ स्थापित किए जाएंगे और बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई जाएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App