खेलो इंडिया टीम की ट्रेनिंग शुरू

By: Dec 23rd, 2019 12:18 am

कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा स्टेडियम में किया आगाज

बंगाणा-उपमण्डल बंगाणा के स्टेडियम में राज्य वालीबाल अध्यक्ष एवं कैबिनट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हिमाचल की खेलो इंडिया टीम को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देकर 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया। गौर रहे चयनित लड़के वालीबाल टीम खेलो इंडिया में 9 से 15 जनवरी को घवाहटी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय खेलो इंडिया में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। टीम को कोच सिल्वर मेडलिस्ट अंकुर शर्मा हमीरपुर एवं बीएफआई क्वालिफाई कश्मीर सिंह राणा मंडी को निखारने की जिम्मेदारी दी गई है। वालीबाल के राज्य अध्यक्ष एवं कैबिनट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के क्षेत्र में खासकर वालीबाल खेल पर विशेष ध्यान दे रही है। आज हिमाचल के वालीबाल खिलाड़ी प्रो-वालीबाल का हिस्सा बनकर हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हंै। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र रिंकु, हटली के उपप्रधान रिंकु रिवाड़, स्वर्ण सिंह बाबा, भीष्म कंवर, सतीश कुमार, मोहम्मद जावेद, सतीश धीमान, फरीद खान, मोनू शर्मा, मदन गोपाल, के अलावा कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

यह है खेलो इंडिया टीम

साहिल कपिला ऊना, कार्तिक वर्मा, अमित रांटा, इशान जैनित ठाकुर रोहड़ू, नरेंद्र ऊना, गोपाल जंजैहली, कुश भारद्वाज, सौरभ अनिल स्पोर्ट्स होस्टल ऊना, निखिल मंडी, नितीश पेस्टा बिलासपुर, कोच अंकुर शर्मा, कश्मीर सिंह राणा शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App