जनता से रू-ब-रू होंगे अभय चौटाला

By: Dec 18th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) के वरिष्ठ नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला तीन जनवरी से प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर विभिन्न प्रकोष्ठों की क्रमवार बैठकें लेंगे तथा जनता से रू ब रू होकर उसे राज्य की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और जननायक जनता पार्टी(जजपा) गठबंधन सरकार की कथित नाकामियों के बारे में बताएंगे।  श्री चौटाला इन कार्यक्रमों के माध्यम से वह सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के बारे में जन-जन को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और जजपा ने विधानसभा चुनावों में जारी अपने संकल्प पत्रों बेरोजगार युवाओं  वादे किए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App